
किन एसयूवी से इसका मुकाबला होगा Maruti Suzuki Victoris देश की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल मारुति सुजुकी कुछ देर में नई एसयूवी को लॉन्च करेगी। इसे किस नाम से लॉन्च किया जाएगा। किस तरह के फीचर्स को दिया जाएगा। कितना दमदार इंजन दिया जा सकता है। इसको किस कीमत पर एसयूवी को लॉन्च किया जा सकता है। आइए जानते हैं।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। कितना दमदार इंजन मिल सकता है। देश की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल मारुति सुजुकी की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से कुछ देर में नई एसयूवी को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। इस एसयूवी को किस नाम से लॉन्च किया जा सकता है। इसमें किस तरह के फीचर्स को दिया जाएगा।इसको किस कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं
लॉन्च होगी एसयूवी
मारुति की ओर से कुछ देर में नई एसयूवी को लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल इसको लेकर निर्माता की ओर से ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसमें कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जा सकता है।
कैसे होंगे फीचर्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से एसयूवी को कई बेहतरीन फीचर्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें एलईडी लाइट्स, हेड्स-अप डिस्प्ले, वेंटिलेटिड सीट्स, डार्क इंटीरियर, सनरूफ, छह एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकेरज, हिल असिस्ट जैसे कई फीचर्स दिए जा सकते हैं।
कितना दमदार इंजन
नई एसयूवी में 1.5 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। इसके अलावा इसमें हाइब्रिड तकनीक को भी दिया जा सकता है। 1.5 लीटर की क्षमता के इंजन से एसयूवी को 101 बीएचपी की पावर और 139 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसके साथ ही एसयूवी को पांच स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
कितनी होगी कीमत
जानकारी के मुताबिक मारुति की नई एसयूवी को 10 से 12 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत के आस पास लॉन्च किया जा सकता है। नई एसयूवी मारुति की ग्रैंड विटारा के नीचे और ब्रेजा के ऊपर पोजिशन की जाएगी।
किनसे होगा मुकाबला
मारुति की नई एसयूवी को मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाएगा। इस सेगमेंट में एसयूवी का सीधा मुकाबला Maruti Grand Vitara, Hyundai Urban Cruiser Hyryder, Hyundai Creta, Kia Seltos, Honda Elevate जैसी एसयूवी के साथ होगा। इसके साथ ही इस एसयूवी से कई कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट के वाहनों को भी चुनौती मिलेगी।
अगर आप सभी को ऐसे और जानकारी वाले पोस्ट और भी पढ़ना है तो हमारे होम पेज पर जाये :tazatimeslive.in
