Tazatimeslive NEWS

‘मैं हूं नाचने वाला, लेकिन अब बोलना चाहता हूं…’ खेसारी लाल यादव को समर्थकों ने दूध से नहलाया और सिक्कों से तोला…

khesari lal yadav

भोजपुरी स्टार और आरजेडी प्रत्याशी खेसारी लाल यादव का छपरा में अनोखा स्वागत हुआ. समर्थकों ने उन्हें दूध से नहलाया और सिक्कों से तोला. खेसारी ने कहा कि वो गरीबों के हक की लड़ाई लड़ेंगे और छपरा का चेहरा बदल देंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि वो हिंदू-मुस्लिम नहीं, सिर्फ काम की राजनीति करेंगे.

समर्थकों ने खेसारी लाल यादव को दूध ने नहलाया (Photo: Screengrab)

बिहार की सियासत में इस बार भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की एंट्री ने चुनावी माहौल को गर्म कर दिया है. छपरा से आरजेडी प्रत्याशी के रूप में नामांकन के बाद खेसारी लाल यादव का समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया. लोगों ने उन्हें दूध से नहलाया और सिक्कों से तोला. भीड़ में नारेबाजी और खुशी का माहौल देखने को मिला.

खेसारी लाल यादव ने कहा कि मैं हूं नाचने वाला, लेकिन अब बोलना चाहता हूं कि यह नाचने वाला जेडीयू का अब बीजेपी को हराएगा. साथ ही उन्होंने कहा कि वे गरीबों के संघर्ष को समझते हैं क्योंकि उन्होंने खुद गरीबी देखी है. मैं तो गरीब हूं, मैंने बर्तन मांजे हैं, मैं जानता हूं छपरा के लिए क्या करना हैaajtak.in

बिहार का विकास ही पहली प्राथमिकता है

खेसारी ने कहा कि वे मरते दम तक बिहार के विकास के लिए काम करेंगे. उन्होंने भरोसा जताया कि छपरा का चेहरा बदल देंगे. गरीब परिवार से आने वाले खेसारी ने बताया कि उन्होंने बचपन में भैंस चराई, दूध बेचा और दिल्ली में लिट्टी-चोखा बेचकर गुजारा किया. अब वे राजनीति के मैदान में हैं और जनता की सेवा को अपना मकसद बताया.

मनोज-रवि किशन ने किया जीरो काम, अब जनता देगी जवाब… छपरा बोले RJD प्रत्याशी खेसारीलाल यादव

छपरा सदर से राजद प्रत्याशी खेसारीलाल यादव ने प्रचार के दौरान आजतक से बातचीत में मनोज तिवारी और रवि किशन पर भोजपुरी सिनेमा की उपेक्षा का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, दोनों नेताओं ने इंडस्ट्री के लिए कुछ नहीं किया. जनता का अपार समर्थन मिल रहा है, छपरा को बेहतर बनाऊंगा और लोगों के विश्वास पर खरा उतरूंगा.

रवि किशन और मनोज तिवारी ने इंडस्ट्री के लिए कुछ नहीं किया.(Photo: Instagram @Khesarilalyadav)

बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान छपरा सदर सीट इस वक्त सुर्खियों में है. यहां से राजद प्रत्याशी और भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव चुनाव मैदान में हैं. प्रचार अभियान के दौरान खेसारीलाल यादव का स्टारडम अपने चरम पर है. लोग उन्हें देखने और मिलने के लिए सड़कों पर उमड़ रहे हैं. रोड शो के दौरान जनता ने उन्हें दूध से नहलाया और सिक्कों से तोलकर जबरदस्त समर्थन दिखाया.

चुनावी प्रचार के बीच आजतक से एक्सक्लूसिव बातचीत में खेसारीलाल यादव ने कहा, भगवान ने जरूर कुछ बेहतर सोचा है, तभी मैं यहां हूं. जनता का जो प्यार मिला है, उसे कभी भूल नहीं सकता. मैं छपरा को अपने आप से भी बेहतर बनाऊंगा और उनके विश्वास पर खरा उतरूंगा. उन्होंने कहा कि अगर जनता ने मौका दिया तो वे छपरा की टूटी व्यवस्था को सुधारने में पूरी ताकत लगा देंगे.

khesari lal yadav
छपरा में खेसारी को दूध से नहलाया फिर सिक्कों से तौला

छपरा: बिहार की सियासत में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की एंट्री ने छपरा में चुनावी माहौल को गरमा दिया है। छपरा विधानसभा से राजद प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने के बाद जब खेसारी लाल यादव अपने चुनावी कार्यालय का उद्घाटन कर समर्थकों के साथ एक विवाह भवन पहुंचे, तो उनके स्वागत किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था। उत्साहित प्रशंसकों ने ड्रम और बाल्टी में करीब 200 लीटर दूध लाकर उन पर उड़ेलना शुरू कर दिया, जिससे पूरा परिसर दूध से भीग गया। दूध स्नान के बाद कार्यकर्ताओं ने उन्हें 5 लाख रुपए के सिक्कों से तौलकर अपना समर्थन और सम्मान जताया।

‘दूध स्नान’ के बाद सिक्कों से तौले गए खेसारी

खेसारी लाल यादव का ये भव्य स्वागत प्रशंसकों की खुशी और समर्थन का इजहार था। समर्थकों ने इस ‘दूध-स्नान और सिक्का तौल’ के माध्यम से नेता के मनोबल को बढ़ाने का प्रयास किया। चारों ओर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिन्होंने मोबाइल कैमरों से इस अनोखे स्वागत के वीडियो और फोटो खींचे। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

go to home page:tazatimeslive.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *